-
Mulayam Singh Yadav vs Dimple Yadav: मुलायम सिंह के सबसे खास दोस्तों में अमर सिंह (Amar Singh) का नाम शुमार हुआ करता था। अमर सिंह मुलायम को अपना बड़ा भाई मानते थे। अमर सिंह अब इस दुनिया में तो नहीं हैं लेकिन उनसे जुड़े किस्से अब भी चर्चा में रहते हैं। ऐसा ही एक किस्सा है अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की पत्नी डिंपल यादव (Dimple yadav) से जुड़ा।
अखिलेश यादव अमर सिंह को पसंद नहीं करते थे। वह उन्हें दो बार पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा चुके हैं। 2017 में मुलायम कुनबे में हुए कलह के पीछे अमर सिंह को दोषी ठहराया था और उन्हें सपा से बाहर कर दिया था। (यह भी पढ़ें: <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/mulayam-singh-yadav-vs-akhilesh-yadav-when-shivpal-yadav-brother-get-angry-over-dimple-yadav-mil-sadhana-gupta-son-and-lalu-prasad-samdhi/1765498/">‘जिसने मेरी जान लेनी चाही उसी से मिला लिया हाथ..’, जब अखिलेश के कारण छलका था मुलायम का दर्द</a> ) -
सपा से बाहर होने के बाद अमर सिंह खुलकर अखिलेश और मुलायम परिवार पर निशाना साधने लगे। आए दिन मीडिया में वह मुलायम परिवार की बुराई करते और उनपर गंभीर आरोप लगाते नजर आ जाते।
-
अमर सिंह से डिंपल यादव बेहद चिढ़ गई थीं। उनकी ये बयानबाजी भी उन्हें बहुत परेशान करने लगी थीं। हालांकि किसी जमाने में डिंपल अमर सिंह का बहुत सम्मान करती थीं और उन्हें अपने ससुर की तरह ही आदर भी देती थीं। (यह भी पढ़ें: <a href="https://www.jansatta.com/photos/picture-gallery/akhilesh-yadav-wife-dimple-yadav-mulayam-singh-yadav-daughter-in-law-revealed-that-what-she-loves-in-her-husband-the-most/1765773/">अखिलेश यादव की ये आदतें जीत लेती हैं डिंपल का दिल, मुलायम सिंह की बहू ने खोले थे पति के राज</a> )
-
लेकिन 2017 के बाद ऐसा समय आया कि जब भी अमर सिंह टीवी पर आते वह टीवी बंद कर देतीं।
-
यूपी विधानसभा चुनाव 2017 के तीसरे चरण के प्रचार के आखिरी दिन 17 फरवरी को सीएम अखिलेश यादव की पत्नी और सपा सांसद डिंपल यादव ने यूपी के औरैया में पति के खिलाफ हो रही साजिश पर भी अपना दर्द बयां किया था। (<a href=" https://www.jansatta.com/photos/lifestyle-gallery/conspiracy-to-defeat-akhilesh-yadav-through-tantra-mantra-ramgopal-had-accused-mulayam-relatives/1768000/">‘तंत्र-मंत्र से अखिलेश यादव को हराने की मुलायम परिवार कर रहा था साजिश’, रामगोपाल यादव ने अपनों पर ही लगाया था आरोप</a> )
-
डिंपल ने कहा था कि वह अमर सिंह का कोई बयान बच्चों को भी नहीं सुनने देती हैं। डिंपल ने साफ कर दिया था कि अखिलेश और वह अमर सिंह को कितना नापसंद करने लगे थे।
-
Photos: PTI and Social media
